बलरामपुर
उत्तर प्रदेश: प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन” नीति के सफलतापूर्वक आठ वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में बलरामपुर में तीन दिवसीय भव्य विकास उत्सव।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन” नीति के सफलतापूर्वक आठ वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में बलरामपुर में तीन दिवसीय भव्य विकास उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय जनपदीय विकास उत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह और प्रदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने किसानों और अन्य सम्मानित लोगों को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार अग्रवाल, एसपी विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस उत्सव का उद्देश्य जनता को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें बेहतर जीवन स्तर की ओर अग्रसर करना है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















