बलरामपुर: आदर्श नगर पालिका में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा का स्वागत समारोह

बलरामपुर

बलरामपुर में रविवार को आदर्श नगर पालिका कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर में रविवार को आदर्श नगर पालिका कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा का स्वागत सभासदों द्वारा माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि, “बलरामपुर जिले को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है। मैं पूरे प्रयास से बलरामपुर नगर को आदर्श शहर बनाने की दिशा में काम करूंगा। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जाएगा ताकि कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।”

सभासद संजय मिश्र ने कहा कि, “भा.ज.पा. संगठन में रवि मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाकर युवा वर्ग पर विशेष ध्यान दिया गया है। रवि मिश्र पार्टी में युवाओं को जोड़ने का कार्य करें, जिससे संगठन और भी मजबूत हो सके। साथ ही, जिले के विकास और नगर पालिका के मुद्दों को शासन स्तर पर उठाने का कार्य अवश्य करें।”

इस अवसर पर सभासद राघवेन्द्र कांत सिंह मंटू, विनोद गिरी, सुभाष पाठक, मनीष तिवारी, संदीप मिश्र, आनंद किशोर, सुशील कुमार, सिद्धार्थ साहू, शुभम चौधरी, मनोज यादव, डीपी सिंह, शुभेन्द्र गौरव मिश्र, संजय शुक्ल और अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

Voice Of News 24