बलरामपुर में शहीदों के बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

बलरामपुर

बलरामपुर, शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94वें बलिदान दिवस के अवसर पर बलरामपुर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर, शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94वें बलिदान दिवस के अवसर पर बलरामपुर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया।

शिविर में कुल 92 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से 66 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर में जनपद के जाने-माने रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विवेक श्रीवास्तव, तुलसीश दूबे, अनुज अग्रवाल समेत कई अन्य नियमित रक्तदाताओं ने भी शिविर में भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों द्वारा हस्ताक्षरित विशेष प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर, आलोक अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था हर साल बलिदान दिवस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह एक जीवन रक्षक कार्य है। संदीप उपाध्याय ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। वैभव त्रिपाठी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।इस रक्तदान शिविर का आयोजन क्षेत्र में रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.