महराजगंज में सोती रही पुलिस, चोरों ने मचाया जमकर धमाल,चौकी के बग़ल से ही ट्रैक्टर उठा ले गए चोर, पुलिसिया गश्त नींद में मस्त!

महराजगंज

जनपद महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में चोरों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि पुलिस चौकी के निकट ही से ही बड़ी चोरी को अंजाम दे रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीते 22 मार्च की रात भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर पुलिस चौकी के निकट से ही घर के सामने खड़ी (UP56AV0673) ट्रैक्टर को चोरों ने इस कदर निशाना बनाया कि पुलिस को भनक तक नहीं लगा।

अब सवाल यह है कि जब पुलिस के पैरों तले ट्रैक्टर जैसे बड़े सामान सुरक्षित नहीं हैं तो अन्य छोटे कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए सुस्त पुलिसिया व्यवस्था पर लोगों को कैसे विश्वास होगा?

आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि नींद मस्त पुलिसिया कार्रवाई उन चोरों के हौसलों पर कब जंजीर कसेगी?

 

Voice Of Nwes 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]