सिद्धार्थनगर: डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना बांसी का किया वार्षिक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना बांसी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के रजिस्टरों के रख-रखाव, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना बांसी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के रजिस्टरों के रख-रखाव, मालखाना और थाना प्रांगण का गहन निरीक्षण किया।

डॉ. महाजन ने थाना प्रभारी (SHO) बांसी को थाना की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रजिस्टरों की अद्यतन जानकारी और मालखाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. महाजन ने थाना के कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए बेहतर सेवा देने की सलाह दी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में सुधार हो सके।

Voice Of News 24