सिद्धार्थनगर:नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत की गई।

कपिलवस्तु थाना प्रभारी यशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अगयाखुर्द निवासी आकाश उर्फ विशाल कुमार के रूप में हुई है, जो दयानंद का पुत्र है।

आरोपी के खिलाफ धारा 74, 351(2), 352 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक वीरेंद्र पासवान और कांस्टेबल प्रदुम्न यादव की टीम शामिल रही।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]