महराजगंज :चाचा-भतीजी का शर्मसार करने वाला मामला,पुलिस ने प्रेमी जोड़े को किया गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां चाचा अपनी नाबालिक भतीजी को लेकर फरार हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां चाचा अपनी नाबालिक भतीजी को लेकर फरार हो गया। यह घटना कोतवाली निचलौल थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी और स्थानीय थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाशी अभियान शुरू किया और निचलौल कस्बे के एक मकान में दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया और परिजनों को सूचित किया।पुलिस अब इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]