चित्रा त्रिपाठी ने की अपने पति से अलगाव की घोषणा, नए जीवन की शुरुआत का किया ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट

मीडिया जगत की मशहूर पत्रकार और एबीपी न्यूज़ की वरिष्ठ टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण और हैरान कर देने वाली घोषणा की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मीडिया जगत की मशहूर पत्रकार और एबीपी न्यूज़ की वरिष्ठ टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण और हैरान कर देने वाली घोषणा की है। चित्रा ने अपने पति पत्रकार अतुल अग्रवाल के साथ अपने रिश्तों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 16 वर्षों के सुखद वैवाहिक जीवन के बाद, उन्होंने कुछ समय पहले एक योजनाबद्ध अलगाव की प्रक्रिया शुरू की थी। अब वे इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं।

चित्रा त्रिपाठी ने कहा कि भले ही अब वे पति-पत्नी के रूप में नहीं रहेंगे, लेकिन अपने बेटे के सह-पालन और परिवार के रूप में एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहेंगे। उन्होंने अपने प्रियजनों का इस कठिन समय में समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया और इसे एक “अंत” नहीं, बल्कि “एक नई यात्रा की शुरुआत” बताया।

यह घोषणा उनके फॉलोअर्स और मीडिया जगत में चर्चा का विषय बन गई है। चित्रा ने इस बदलाव को अपने जीवन का एक सकारात्मक कदम मानते हुए अपने भविष्य के लिए नई दिशा की बात की है।

Voice Of News 24