लखनऊ
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों पर जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्तियां होंगी। कुल 2642 पदों पर होने वाली इन नियुक्तियों में महिलाओं को शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी ,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों पर जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्तियां होंगी। कुल 2642 पदों पर होने वाली इन नियुक्तियों में महिलाओं को शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी।इन नियुक्तियों में आधे से अधिक पद अंशकालिक हैं जबकि शेष बचे पदों पर पूर्णकालिक भर्तियां की जाएंगी।
विभिन्न विषयों के शिक्षक एवं लेखाकार समेत सहायक रसोइयें के पद पूर्णकालिक हैं जबकि कम्प्यूटर, कला एवं क्राफ्ट व शारीरिक शिक्षा के शिक्षक का पद अंशकालिक है। लैब असिस्टेंट,कार्यालय अधीक्षक, स्टोर कीपर, केयर टेकर, चपरासी आदि के पदों पर भी नियुक्तियां होंगी। सभी पद मानदेय के हैं।
मेरठ: पति के टुकड़े करने वाली मुस्कान और साहिल पर फूटा वकीलों का गुस्सा, कोर्ट में जमकर की धुनाईhttps://t.co/lx7w1P7zrR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2025


















