मेरठ
यूपी के मेरठ में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर अपने पति सौरव की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े करने का आरोप है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

यूपी के मेरठ में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर अपने पति सौरव की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े करने का आरोप है। इस खौ़फनाक वारदात के बाद जब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, तो वहां मौजूद वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। वकीलों ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी, जिससे कोर्ट परिसर में हलचल मच गई।
सूत्रों के मुताबिक, जब मुस्कान और साहिल को अदालत में पेश किया गया, तो वकील इस जघन्य अपराध के लिए दोनों से बेहद नाराज थे। वकीलों ने दोनों आरोपियों को सजा दिलवाने की मांग करते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। कोर्ट में यह दृश्य काफी तनावपूर्ण हो गया, और पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपियों को सुरक्षा के तहत कोर्ट के अंदर ले जाया।
मुस्कान और साहिल पर हत्या के अलावा कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों ने सौरव की हत्या के बाद उसके शव को ड्रम में छिपा दिया था और उसे सीमेंट से सील कर दिया था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
यूपी के मेरठ में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर अपने पति सौरव की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े करने का आरोप है। इस खौ़फनाक वारदात के बाद जब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, तो वहां मौजूद वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। pic.twitter.com/CBT49vo5is
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2025


















