सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति ने बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया,आशा-आंगनबाड़ी को दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने विकास खंड नौगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय धौरी कुईया में आयोजित बीएचएनडी  का निरीक्षण किया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने विकास खंड नौगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय धौरी कुईया में आयोजित बीएचएनडी (मातृ-शिशु स्वास्थ्य पोषण दिवस) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली और मौके पर मौजूद ड्यू लिस्ट एवं एचआरपी रजिस्टर का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने वाले रजिस्टर की भी समीक्षा की। इसके बाद, उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा (आंगनबाड़ी सहायिका) को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। डॉ. राजा गणपति ने उन्हें यह निर्देश दिया कि वे टीकाकरण से एक दिन पहले गांव में घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सूचित करें, ताकि कोई भी महिला या बच्चा टीकाकरण और जांच से छूटने न पाए।

साथ ही, जिलाधिकारी ने सीएचओ (मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी) और एएनएम (आशा कार्यकर्ता) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी गर्भवती महिला और बच्चे को स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण से वंचित नहीं किया जाए।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.