महाराजगंज:बर्तन की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, बुझाने में जुटे लोग

महाराजगंज

महाराजगंज के नौतनवा शहर के अस्पताल चौराहे के पास स्थित एक बर्तन की दुकान में आज रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज के नौतनवा शहर के अस्पताल चौराहे के पास स्थित एक बर्तन की दुकान में आज रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों और नुकसान की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लोग आग को बुझाने में जुटे हुए थे।

आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, और घटना स्थल पर स्थित दुकानों और संपत्ति को बचाने के लिए स्थानीय लोग सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]