होली मिलन समारोह:समाजवादी पार्टी महिला सभा ने साझा की खुशियाँ, सरोज यादव ने दी होली की शुभकामनाएं

अयोध्या

अयोध्या के समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी में आयोजित होली मिलन समारोह एक भव्य और उल्लासपूर्ण आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

अयोध्या के समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी में आयोजित होली मिलन समारोह एक भव्य और उल्लासपूर्ण आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की महिला संगठन की सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर और मिठाई खाकर होली के पर्व को मनाया।

समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष, सरोज यादव ने सबसे पहले सभी को होली की शुभकामनाएं दी और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “होली रंगों और प्रेम का त्यौहार है, जो हमें एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। हम सभी को मिलकर अपने संगठन को और मजबूत करना चाहिए, जिससे 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में हम सफल हो सकें। जब हम एकजुट होंगे, तब ही बदलाव संभव होगा।”

समारोह में महिला सभा की महासचिव डॉ. निषाद अख्तर ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि जिला अध्यक्ष सरोज यादव ने अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजकुमारी कोरी, यशोमती कोरी, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष रीता निषाद, मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष सुनीता कोरी, उषा यादव, स्नेह लता निषाद, नसरीन बानो, उमा यादव, रीता राही, जैदुल निशा, प्रिया यादव, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष बबीता श्रीवास्तव, गीता तिवारी, सपना, मिथलेश और अन्य महिलाएं उपस्थित रही।समारोह का उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बढ़ाना और समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए महिलाओं को एकजुट करना था।

Voice  Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.