सिद्धार्थनगर :नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पॉक्सो और एससी एक्ट में चल रहा था फरार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के थाना मिश्रौलिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी असलम चौधरी को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के थाना मिश्रौलिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी असलम चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान केरवनिया निवासी असलम चौधरी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गोनरा मोड़ से गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा की टीम ने यह सफलता प्राप्त की।

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)द, 3(1)ध व 3(2)v के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक राम दरश यादव, कांस्टेबल रमेश मौर्य और कांस्टेबल चंद्रेश कुमार की टीम भी शामिल रही।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]