सिद्धार्थनगर:लोटन से भर्मी तक छह किमी सड़क का सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

सिद्धार्थनगर / लोटन

सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण का निर्णय, लोटन से भर्मी तक छह किमी सड़क का चौड़ीकरण काम शुरू। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

लोटन से भर्मी तक छह किमी सड़क का चौड़ीकरण काम जल्द शुरू होगा ,देश में महानगरों को छह लेन सड़कों से जोड़ने के बाद अब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को भी चौड़ी सड़कों से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 5.50 मीटर चौड़ी सड़कें बनाने का निर्णय लिया है, जबकि पहले ये सड़कें 3.75 मीटर चौड़ी होती थीं। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते यातायात और गांवों के तेज़ी से हो रहे विकास को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

वर्ष 2000 में शुरू की गई मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 500 आबादी वाले गांवों को चौड़ी सड़कों से जोड़ने की योजना बनाई गई थी, और अब इस योजना का चौथा चरण शुरू किया गया है। इसके तहत लोटन से भर्मी तक छह किमी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क लोटन-छेरियाकाछा-बघेली होते हुए ग्राम पंचायत भर्मी तक जाएगी। मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत इस कार्य के लिए 175.49 लाख रुपये अनुमोदित किए गए हैं और काम शुरू हो चुका है।

प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के जेई, विश्वास यादव ने बताया कि यह सड़क चौड़ीकरण योजना लोगों की मांग पर आधारित थी, जिसे प्रांतीय लोक निर्माण विभाग ने अनुमोदन के लिए भेजा था। दिसंबर में इस पर अनुमोदन हुआ और टेंडर प्रक्रिया के बाद काम तेजी से शुरू हो गया। इस सड़क के बन जाने से भारत और नेपाल के लोगों के आने-जाने में भी सुविधा होगी।जल्द ही इस परियोजना को पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे क्षेत्रीय यातायात में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.