महाराजगंज:बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गई टेंपो,चार लोग घायल ,चार लोग घायल

महाराजगंज

महाराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में आज शाम 4:00 बजे एक दुर्घटना घटी, जिसमें टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में आज शाम 4:00 बजे एक दुर्घटना घटी, जिसमें टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए। यह हादसा सेंट जॉन स्कूल के पास निचलौल से सिसवा मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, टेंपो चालक एक मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया।

हादसे में टेंपो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में साजिद खान (65) और उनकी पत्नी मुन्नी (60), रामआसरे (70), और अंजनी (21) शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौललाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान के अनुसार, साजिद खान और मुन्नी पति-पत्नी हैं, और रामआसरे तथा अंजनी गांव बलहीखोर और बूढ़ाडिह के निवासी हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]