बलरामपुर:यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू

बलरामपुर

बलरामपुर में आज  बुधवार से यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो रहा है। इस बार जिले में दो केंद्रों पर 15 दिनों में कुल 1,80,761 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर में आज  बुधवार से यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो रहा है। इस बार जिले में दो केंद्रों पर 15 दिनों में कुल 1,80,761 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए 93 उप प्रधान परीक्षक और 884 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है।

डीआईओएस मृदुला आनंद ने सभी परीक्षकों को बोर्ड के नए नियमों से अवगत कराया और कहा कि कॉपियों का मूल्यांकन पूरी सतर्कता और सकारात्मक दृष्टिकोण से किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत एमपीपी इंटर कॉलेज में 83,015 और एमवाई इंटर कॉलेज उतरौला में 97,746 कॉपियों की जांच होगी।

एमपीपी इंटर कॉलेज में 32 उप प्रधान परीक्षक और 442 परीक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि दूसरे केंद्र पर भी समान संख्या में अधिकारी तैनात किए गए हैं। पहले दिन, उप प्रधान परीक्षक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का आदर्श मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

वहीं, मूल्यांकन कक्षों में फोटोग्राफी और मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षक को एक दिन में हाईस्कूल की 50 और कुल 700 कॉपियां, जबकि इंटरमीडिएट की 45 और कुल 600 कॉपियां जांचनी होंगी। कला विषय में यह संख्या 80 और कुल 800 होगी।

इसके अलावा, हाईस्कूल के विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए अलग पैनल तैयार किया गया है। गणित समेत सभी विषयों की कॉपियों में स्टेप मार्किंग अनिवार्य होगी। यदि किसी परीक्षक की अनुपस्थिति होती है, तो इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को देनी होगी।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]