बलरामपुर:चोरी के इनवर्टर और बैटरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार पुलिस ने चोरी गए इनवर्टर और बैटरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार पुलिस ने चोरी गए इनवर्टर और बैटरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

दिनांक 16 मार्च 2025 को वादी द्वारा थाना रेहरा बाजार में तहरीरी सूचना दी गई कि ग्राम बढ़याफरीद खाँ रामसागर पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय से रात्रि में एक इनवर्टर और दो बैटरियाँ (UTL कंपनी) चोरी हो गई हैं। इस मामले में थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 32/2025 धारा 305A, 331(4) 317 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें अरुण कुमार पासवान उर्फ कल्लू (पुत्र तिलकराम, निवासी ग्राम दुबेपुरवा उज्जैनी, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा) और लल्ला पासवान उर्फ गोपी चन्द (पुत्र मोतीलाल, निवासी ग्राम गुलौरीका पुरवा, मौजा बनगाई, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा) शामिल हैं। आरोपियों के पास से चोरी की गई दो बैटरियाँ और एक इनवर्टर बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री ओमप्रकाश सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]