बलरामपुर
सीतापुर में एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या के विरोध में बलरामपुर के पत्रकारों ने सोमवार को प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सीतापुर में एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या के विरोध में बलरामपुर के पत्रकारों ने सोमवार को प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। प्रेस क्लब बलरामपुर के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के निर्देश पर उतरौला इकाई के पत्रकारों ने एसडीएम राजेंद्र बहादुर और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
प्रमुख मांगें:
- मृतक पत्रकार के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
- हत्यारों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
- परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
- परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
- मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन दी जाए।
- बच्चों की शिक्षा और विवाह का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाए।
- पत्रकार सुरक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए।
- पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए।
तहसील इकाई उतरौला के अध्यक्ष राम चरित्र वर्मा और महामंत्री संतोष कुमार श्रवण के नेतृत्व में पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम में सीबी माथुर, रवि गर्गवंशी, शिवम सोनी, सजीश पटेल, अशोक पाल समेत कई पत्रकार मौजूद थे। उपाध्यक्ष विजयपाल वर्मा और जिला महामंत्री शरीफ अंसारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और पत्रकारों की इन मांगों का समर्थन किया।
पत्रकारों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निर्भीक होकर अपना काम करने का अधिकार है और सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















