सिद्धार्थनगर:राज्यपाल ने सिद्धार्थनगर में संसाधन किट का किया वितरण ,आंगनवाड़ी केंद्रों के सशक्तिकरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सिद्धार्थनगर में आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सिद्धार्थनगर में आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-स्कूल संसाधन किट वितरित की आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने की दिशा में किए गए इस महत्वपूर्ण कदम का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। इस पहल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-स्कूल संसाधन किट वितरित की गई, जो 30,000 आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंच चुकी है। राज्यपाल ने इस अवसर पर बच्चों के शिक्षा और पोषण के अधिकार को सुनिश्चित करने की बात की, साथ ही प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में यह कदम उठाया।

राज्यपाल ने यह भी बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा और पोषण का महत्वपूर्ण साधन हैं। साथ ही, उन्होंने बच्चों के समग्र विकास के लिए बाल मनोविज्ञान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। माता-पिता और अभिभावकों को बच्चों के समक्ष सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की भी अपील की।

टीबी उन्मूलन और निक्षय मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए राज्यपाल ने उनसे टीबी मरीजों को जागरूक करने और उनका मनोबल बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों से काम में ईमानदारी और तत्परता की अपेक्षा की।

इसके अतिरिक्त, राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत मातृभाषा को प्राथमिकता देने पर बल दिया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा को सराहा, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारी, शिक्षाविद्, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]