सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को होली की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को होली की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल ने कर्मचारियों और सभासदों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी
चेयरमैन उमा अग्रवाल की ओर से सभी कर्मचारियों को मिठाइयां और अबीर-गुलाल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी कटुता को दूर करते हैं और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, सभासद अनूप कसौधन, रवि अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, बीडी कसौधन, कमलेश कुमार, श्रीनिवास और दुर्गेश अग्रहरि सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस रंगीन उत्सव का भरपूर आनंद लिया और खुशी-खुशी एक-दूसरे के साथ होली की शुभकामनाएं साझा कीं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















