सिद्धार्थनगर:पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन:, दी होली की शुभकामनाएं

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन में होलिका दहन का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन में होलिका दहन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

गुरुवार की देर शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी डॉ. महाजन ने सभी पुलिस परिवार को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके मेहनत और समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

यह आयोजन पुलिस परिवार के बीच एकजुटता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, ताकि सभी मिलकर त्योहारों का आनंद शांति और सद्भावना के साथ ले सकें।

Voice Of News 24