बलरामपुर
बलरामपुर जिले के जरवा स्थित सोहेलवा जंगल में एक महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जिले के जरवा स्थित सोहेलवा जंगल में एक महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। बुधवार शाम को नेपाली बकरी चरवाहों ने एसएसबी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार के अनुसार, शव कोयलाबास चौकी के पास रामपुर रेंज में मिला है। मृतक महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। महिला के पहनावे और शक्ल से ऐसा प्रतीत होता है कि वह नेपाली हो सकती है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
शाम 7:30 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान के लिए जरवा के मोकमपुर और बेतहनिया गांव के लोगों को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि मृतका की पहचान हो सके और मामला जल्द सुलझाया जा सके।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















