अम्बेडकरनगर: गोहन्ना बाइपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गन्ने से लदा ट्रक, मची अफ़रा-तफ़री

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोहन्ना बाइपास पर एक गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोहन्ना बाइपास पर एक गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। इस हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रक के पलटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और कई घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस और अन्य स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को सीधा करने और जाम को हटाने में जुटे हुए हैं। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन सड़क पर गन्ने का लोड बिखरने के कारण वाहनों की आवाजाही में काफी रुकावट आई।

Voice Of News 24