सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक बड़ी पहल की है, जिससे राज्य के लाखों परिवारों को राहत मिलेगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक बड़ी पहल की है, जिससे राज्य के लाखों परिवारों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से 1890 करोड़ रुपए की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण शुरू किया। इस योजना से राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को लाभ मिलेगा।
सिद्धार्थनगर में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अंबेडकर सभागार में देखा गया। कार्यक्रम में विधायक जय प्रताप सिंह, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर और सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल मौजूद रहे।
विधायक जय प्रताप सिंह ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को होली और दीपावली के मौके पर मुफ्त गैस रिफिल दी जाएगी। जिलाधिकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर में उज्ज्वला योजना के 201751 लाभार्थी हैं, जिनमें से 151261 लाभार्थियों ने केंद्र सरकार की ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है।
मार्च माह में रिफिल सिलेंडर की कीमत 873.50 रुपए है, और लाभार्थियों को डिलीवरी के समय यह राशि चुकानी होगी। सब्सिडी की राशि 3 से 5 दिनों के भीतर सीधे उनके खाते में भेज दी जाएगी। इस कार्यक्रम में कई लाभार्थियों जैसे गुलशन बानो, सैकन निशा, सानिरन, और गुडिया को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के सांकेतिक चेक वितरित किए गए।इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह और पूर्ति निरीक्षक संतोष यादव भी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















