सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी सफलता जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

आरोपी की पहचान चिनगुद के रूप में हुई है, जो दुखई का पुत्र और पाला, थाना खेसरहा का निवासी है। उसे ग्राम पाला के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया, जिसमें एक पुराना लोहे का हार्न, एक सोलर बैट्री और एक कुल्हाड़ी शामिल हैं। यह मामला थाना खेसरहा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 32/2025 से संबंधित है।

गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक राकेश कुमार, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी और उनकी टीम, तथा आरक्षी हेमंत कुमार और वरुण कुमार शामिल थे। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]