महराजगंज : युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति प्रेरित करने हेतु सोनौली में 9 मार्च को होगा ‘रन फन, फॉर एवरीवन’ मैराथन का आयोजन

महराजगंज

जनपद महराजगंज के बेथेल चिल्ड्रेन स्कूल सोनौली में आयोजित किए जा रहे ‘रन फन, फॉर एवरीवन’ मैराथन के उद्देश्यों की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र सोनौली कस्बे में बेथेल चिल्ड्रन स्कूल द्वारा आगामी 9 मार्च, रविवार को एक भव्य मैराथन इवेंट ‘रन फन, फॉर एवरीवन’ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ सुबह 7 बजे से शुरू होगी और इसमें 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की दूरी के विकल्प होंगे, कोई भी व्यक्ति इस मैराथन में भाग ले सकता है। बेथेल चिल्ड्रन सोनौली के परिसर में एक पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के प्रमुख डेनियल जोशुआ ने जानकारी देते हुए कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति प्रेरित करना है। इस मैराथन में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है और इसमें जूनियर, सीनियर, पुरुष और महिला सभी वर्गों के प्रतिभागी अपनी बेहतरीन प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

Voice Of News 24