महराजगंज
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की परिजनों पर पड़ने वाले गहरे प्रभाव की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीते 4 मार्च यानी मंगलवार की सुबह बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमहवा बुजुर्ग और बरगदवा विशुनपुर से बोलेरो में सवार होकर महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटरमीडिएट काॅलेज में यूपी बोर्ड की छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही थीं, अचानक टायर फटने से तेज़ रफ़्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इस दर्दनाक घटनाक्रम में 7 बेटियां घायल और तीन बेटियों के मौके पर ही अकाल मौत हो गयी थी।
अब परिजन जो भी उन बेटियों से दिली ख्वाहिश की इच्छा संजोकर रखे थे वे सभी इच्छाओं का कुछ हिस्सा बेटियों के मौत के बाद उनकी खून के धाराओं में बह गया और कुछ इच्छाएं उन बेटियों की याद में परिजनों के आंसू की धारा में बह रही है।
एक बेटी का पिता तब तक उस बेटी का कर्जदार रहता है जब तक कि वह उसके लिए किसी बेहतर जीवनसाथी के हाथों अपनी बेटी का हाथ सौंप कन्यादान का रस्म पूरा नहीं कर देता। लेकिन उस बेटी के पिता अपने पिता होने का फ़र्ज़ और क़र्ज़ कैसे चुकायेगा जो बेटी सड़क हादसे में अकाल मौत को गले लगाकर परिजनों के ख्वाहिशों पर पानी नहीं बल्कि अपनी खून की बौछारें फेर गई!
अब तीनों मृतका बेटियों के परिजन उस दिन को सोच-सोच कर खून की आंसू बहा रहे हैं जो दिन माता-पिता के लिए एक बेटी की अहमियत को समझाता है।
शादी के बाद बेटी की विदाई पर तो माता-पिता के कलेजे निकल ही जाते हैं आज के दौर में उन माता-पिता के दिलों पर क्या बीत रही होगी जो बेटियां माता-पिता के बिना विदा किए ही दुनिया से विदा हो गई?
इस घटना ने क्षेत्रवासियों के साथ-साथ परिजनों का नींद हराम कर दिया है, परिजनों को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने उनके कलेजे पर दुःखों का खंजर चला दिया हो! बेटियों की यादें मानों परिजनों के निवाले ही छीन ली हो!
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















