महराजगंज
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरूचिहा में एक युवक का शव उसी के कमरे में गमछे के सहारे लटकता मिला है। पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरूचिहा में एक युवक का शव उसी के कमरे में गमछे के सहारे लटकता मिला है।मृतक दिनेश पुत्र दीपचंद (उम्र 26 वर्ष) का शव उसी के रूम में लटकता मिला है।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
शुक्रवार की सुबह जब युवक के शव गमछे के सहारे लटकने की खबर ग्रामीणों को मिली तो सब हैरान रह गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कारवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















