महराजगंज : कलेक्ट्रेट परिसर पर आबकारी दुकानों हेतु ई–लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से हुई संपन्न

महराजगंज

महराजगंज में आबकारी दुकानों हेतु हुई ई-लाॅटरी प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज गुरूवार को महराजगंज में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा सहित जिला आबकारी चयन समिति की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर पर आबकारी दुकानों हेतु ई–लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक ई लॉटरी प्रक्रिया सायं 04 बजे शुरू होकर लगभग 5:30 बजे तक संपन्न हुई।

महराजगंज जनपद में कुल 285 देशी शराब/कंपोजिट दुकान/मॉडल शॉप/भांग की दुकान के सापेक्ष 2297 आवेदनकर्ताओं द्वारा 4878 आवेदन प्राप्त हुआ था। इनमें देशी मदिरा की 179, कंपोजिट शॉप 100, मॉडल शॉप 02 और भांग की 04 दुकानों की नीलामी की गई।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.