बलरामपुर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी

बलरामपुर

बलरामपुर में होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की है? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

बलरामपुर में होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर की गई।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलरामपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। फतवा बाजार थाना ललिया से पापड़, शिवपुर बाजार स्थित मिठाई की दुकान से खोया और बरदौलिया बाजार से नमकीन के नमूने लिए गए।

इसके अलावा, मणिपुर बाजार में एक डेयरी से खोया और पनीर के नमूने लिए गए। यहां एक मिष्ठान प्रतिष्ठान में 30 किलो पनीर और 35 किलो खोया खाने योग्य नहीं पाया गया, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

सभी जब्त किए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य होली के पर्व पर आम लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

Voice Of News 24