बलरामपुर:मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का किया औचक निरीक्षण

बलरामपुर

बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में 13 कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया। अनुपस्थित कर्मचारियों में दो बीएचडब्लू, एक एलए, एक एनएमएस, एक एलटी, एक वरिष्ठ सहायक, एक डॉक्टर, एक स्वीपर, चार स्टाफ नर्स और एक ओटी टेक्नीशियन शामिल हैं।

डॉ. रस्तोगी ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को निर्देश दिया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाए। निरीक्षण के दिन अस्पताल में 204 मरीजों की ओपीडी हुई, जिसमें एक गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया और तीन मरीज भर्ती थे। पैथोलॉजी में 29 जांचें की गईं, लेकिन अस्पताल की साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई।

इस निरीक्षण में जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला लेखा प्रबंधक प्रभात मौर्या, चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]