अम्बेडकरनगर:सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से किया मुलाकात

अम्बेडकरनगर  

गुरुवार को समाजवादी पार्टी संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद नें आलापुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद नें आलापुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया तथा विकास कार्यों के संबंध में कार्यकर्ताओं की राय लिया। संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।सांसद पप्पू निषाद ने विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रधान सुरेश यादव,रामप्रसाद यादव के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।वहीं मोलनापुर गांव में बूथ अध्यक्ष संतराम मौर्य की मौत पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक मदद किया।वहीं संदहा मजगवां गांव में दिनेश चौहान के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया।इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ब्लॉक प्रमुख विकास यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रद्युमन सपा नेता कृष्ण कुमार यादव सपा नेता रामचेत यादव ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र कनौजिया, सुरेंद्र निषाद,दयाराम गौतम,निर्दोष,हेमंत यादव, सुधीर एडवोकेट,विनोद यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।वहीं अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारी ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिवाकांत यादव के नेतृत्व में सांसद पप्पू निषाद को ज्ञापन सौंपा।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]