महाराजगंज
गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर आज एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक व्यक्ति की पहचान प्रमोद यादव (40) के रूप में हुई,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर आज एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक व्यक्ति की पहचान प्रमोद यादव (40) के रूप में हुई, जो लोहेपार थाना कोठीभार के निवासी थे। मृतक के घर में एक खुशखबरी थी, क्योंकि उनकी बड़ी बेटी की विदाई कल होनी थी। परिवार के सभी लोग और रिश्तेदार इस खुशी के मौके पर जुट रहे थे, लेकिन प्रमोद यादव की मौत की खबर सुनते ही यह खुशी मातम में बदल गई।

मृतक के परिजन इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले प्रमाणों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि इस घटना के कारणों का पता चल सके।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















