महराजगंज
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीते 4 मार्च यानी मंगलवार को हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने जाते समय धानी-फरेंदा राजमार्ग पर बोलेरो पलटने से तीन छात्राओं की मौत व कई छात्राओं के घायल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की तलवार को भांजना शुरू कर दिया है। ओवरलोड बोलेरो की शिकायत पर बृजमनगंज पुलिस ने बोलेरो मालिक जावेद, उसके भाई सरफुद्दीन, चालक रियाज के अलावा समरधीरा के उस स्कूल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है, जहां बच्चियां पढ़ने जाती हैं। स्कूल संचालक पर आरोप है कि वह छात्राओं को बोर्ड परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने व वापस लाने के लिए सात-सात सौ रुपया वसूला था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने बोलेरो मालिक जावेद व स्कूल संचालक विनोद चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है।
महराजगंज : बृजमनगंज क्षेत्र में झकझोर देने वाला दर्दनाक हादसा, इंटरमीडिएट की तीन छात्राओं की मौत, परीक्षा देने जाते समय हुआ हादसाhttps://t.co/PWbecHuLSd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 4, 2025
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस घटनाक्रम को लेकर गाड़ी मालिक, चालक और विद्यालय संचालक तक तक ही कार्यवाही की तलवार को विराम देकर म्यान में रख दिया जायेगा या फिर सभी पहलुओं की निष्पक्षता से जांच-पड़ताल कर उन संबंधित अधिकारियों तक कार्यवाही की तलवार पहुंचेगी जो इस घटनाक्रम को अंजाम का असल जिम्मेदार है?
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















