सिद्धार्थनगर:पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उसका बाजार थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर में पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उसका बाजार थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना उसका बाजार के प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर ग्रांट थाना क्षेत्र के मनिहारतारा निवासी सत्यराम और श्रावस्ती के ही सोनवा थाना क्षेत्र के खलीफतपुर निवासी दिनेश कुमार शामिल हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना उसका बाजार में मुकदमा संख्या 16/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 137(2), 87 बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)5(ए) भी शामिल हैं।

गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अशोक कुमार पाल, हेड कांस्टेबल आनंद प्रिय भारती, सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल जनार्दन प्रसाद और महिला कांस्टेबल कालिन्दी यादव की टीम शामिल रही। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.