लखनऊ पुस्तक मेला: कालजयी संग डिजिटल युग के साहित्य का संगम

लखनऊ

लखनऊ के रवीन्द्रालय चारबाग में आयोजित लखनऊ पुस्तक मेले में साहित्य प्रेमियों का जमावड़ा लगा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

लखनऊ के रवीन्द्रालय चारबाग में आयोजित लखनऊ पुस्तक मेले में साहित्य प्रेमियों का जमावड़ा लगा हुआ है। मेले के पांचवें दिन, साहित्यिक मंच पर लघुकथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें रचनाकारों ने मानवीय संवेदनशीलता बयां करती लघुकथाएं पढ़ीं।

इस मौके पर, अलका प्रमोद ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि नीलम ने निवेदिता श्री के चार्वी लघुकथा संग्रह की समीक्षा प्रस्तुत की। लेखिका ने कहा कि यह संग्रह उनके 10 वर्षों के अनुभवों से उपजी कहानियां हैं।

इसके अलावा, केके सिन्हा की म्यूचुअल फंड निवेश से संबंधित अंग्रेजी किताब का विमोचन भी हुआ। लेखक ने बताया कि म्यूचुअल फंड क्या है और उन्होंने बताया कि किताब के संस्करण हिंदी अनुवाद और अन्य भाषाओं में भी लाएंगे।

शाम को लोक आंगन व ज्वाइन हैण्ड्स फाउंडेशन के नृत्य नाट्य संगीत उत्सव के तहत होली संगीत पर आधारित लोक चौपाल का आयोजन लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से किया गया। इस चौपाल में पद्मा गिडवानी, नीरा मिश्रा, ऊषा बाजपेयी, अलका चतुर्वेदी, ज्योति किरन रतन, पल्लवी निगम, मनु राय, अंजलि सिंह, निवेदिता सिंह और साथियों ने फाग और अन्य पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी।

मेले में आगामी दिनों में कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें मोबाइल शार्ट फिल्म कार्यशाला, बच्चों और युवाओं के कार्यक्रम, पुस्तक लोकार्पण, कविता लोक की काव्यगोष्ठी और पुस्तक लोकार्पण शामिल हैं।

“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI

— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.