महराजगंज:ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्रों की शुरुआत जल्द

महराजगंज

महराजगंज जिले में 12 ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्रों की शुरुआत होने जा रही है। इस पहल से ग्रामीण और कस्बों में रहने वाले लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां , पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले में 12 ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्रों की शुरुआत होने जा रही है। इस पहल से ग्रामीण और कस्बों में रहने वाले लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। जन औषधि केंद्रों के जरिए लोग ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले कम कीमत में वही गुणवत्ता वाली जेनरिक दवाएं प्राप्त कर सकेंगे, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को काफी राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन केंद्रों से मरीजों को महंगी दवाओं की तुलना में सस्ती दरों पर जरूरी दवाएं मिल सकेंगी, जिससे उनका इलाज सुगम और सस्ता हो जाएगा। इससे न केवल मरीजों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी बढ़ेगी।

डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सीएमओ के अनुसार, इन जन औषधि केंद्रों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.