भोजपुरी इंडस्ट्री के इन दिग्गज सुपरस्टार्स की कमाई और उनकी संपत्ति जान चौंक जाएंगे, जानें अपने चहेते स्टार की कमाई और संपत्ति की सटीक जानकारी

ब्यूरो रिपोर्ट

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार की कमाई और उनकी संपत्ति तथा एक फिल्म का कौन कितनी कीमत का चार्ज करता है? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

वर्तमान समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों का भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बोल बाला है। देश के किसी कोने में कोई भी छोटा-बड़ा फंक्शन हो और भोजपुरी गानों के सुर ना सुनाई दे तो भोजपुरी दर्शकों के लिए वह फंक्शन अधूरा सा लगता है। शायद यही कारण है कि आजकल भोजपुरी कलाकारों की अहमियत बढ़ती चली जा रही है। आइए जानते हैं कि कलाकारों के बढ़ती अहमियत के पिछे कुछ बड़े कलाकारों द्वारा कमाई जानें मोटी रकम।

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सुपर स्टार पवन सिंह को कौन नहीं जानता? जिनके गानें देश-विदेश में खूब धूम मचा रहे हैं। चलिए जानते हैं पवन सिंह की कमाई के बारे में।

भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेता पवन सिंह को ‘पॉवर स्टार’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री 2’ में ‘आई नहीं’ गीत में अपनी आवाज दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये की बताई जाती है। कहा जाता है कि पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख की रकम वसूलते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री को पटरी पर लाने वाले मनोज तिवारी किसी परिचय के मोहताज नहीं है।

अभिनेता से नेता बने भोजपुरी के स्टार मनोज तिवारी अभिनय के बाद अब राजनीति में भी अपना बर्चस्व दिखा रहे हैं। मनोज तिवारी नेता और अभिनेता के साथ-साथ बहुत अच्छे गायक भी हैं। आज भी उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 24 से 25 करोड़ रुपये बताई जाती है।

बात भोजपुरी इंडस्ट्री की हो और रवि किशन जैसे दिग्गज सुपरस्टार की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। भोजपुरी को बुलंदियों तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रवि किशन का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण और बड़ा नाम है। उन्होंने लंबे समय तक इंडस्ट्री में राज किया है। वह बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा तक काम किया है। उनके नेट वर्थ की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 20 से 21 करोड़ रुपये है।

वर्तमान में ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का भैंस से उतरकर भोजपुरी इंडस्ट्री के विमान तक का सफर काफी कठिन और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। एक ऐसा युवा जो कभी पिता के साथ लिट्टी-चोखा बेचने का काम किया करता था वो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत से दुनिया पर राज करेगा, शायद यह किसी ने कल्पना नहीं किया होगा!

कठिनाइयों की पहाड़ से टकराकर भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव के गाने यूट्यूब पर अक्सर रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपये लेते हैं और उनकी कुल संपत्ति 18 से 20 करोड़ रुपये की बताई जाती है।

भारत के बच्चों से लेकर बूढ़ों और देश-विदेश से लेकर बड़े शहरों तथा गांव के कोने-कोने में चर्चा का विषय बनने और लोगों के जुबां पर राज़ करने वाले दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अब नेता और अभिनेता के साथ-साथ अच्छे गायक भी हैं। वह राजनीति में भी अपना पांव पसार चुकें हैं। निरहुआ के नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 10 करोड़ रुपये के मालिक हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े एवं दिग्गज कलाकार अरविंद अकेला कल्लू एक भोजपुरी फ़िल्म के लिए 10 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा, वे ब्रैंड एंडोर्समेंट और स्टेज शोज़ से भी लाखों रुपये कमाते हैं. कल्लू की कुल संपत्ति करीब 3 करोड़ रुपये है।वर्ष 2015 में आई फ़िल्म ‘दिल भईल दीवाना’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

इस फ़िल्म के बाद उनके पास कई बड़ी फ़िल्मों के ऑफ़र आने शुरू होने लगे थे। फिलहाल अब इनका नाम भी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार गिना जाता है।कम समय में बड़ी पहचान बनाने और भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और ऐक्टर रितेश पांडे की कमाई करीब 30 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह एक फ़िल्म के लिए 20 लाख रुपये तक की रकम लेते हैं। उनकी ज़्यादातर कमाई स्टेज शोज़ और म्यूज़िक वीडियोज़ से होती है।

“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI

— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.