सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र में प्रत्येक माह के अंत में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा जन्मदिन कार्यक्रम का होता है आयोजन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम करौंदा विकास खंड जोगिया माॅडल प्राइमरी स्कूल में प्रत्येक माह के अंत में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025
जिस महीने में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,उस महीने में जन्मे सभी बच्चों का एक साथ जन्मदिन मनाया जाता है और केक काट कर उन्हें मुबारकबाद देने के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य कि कामना भी किया जाता है।
इसी क्रम में जनवरी तथा फरवरी माह में जन्मे सभी बच्चों का एक साथ जन्मदिन मनाया गया और केक काट कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस पहल से बच्चों को समाज के उन तबकों की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है जो निम्न तबके के परिवार के बच्चों का सपना हुआ करता है। इस कार्यक्रम से इन बच्चों के अंदर उत्साह का संचार होगा और जिससे सभी का मन पढ़ाई में एकाग्रचित्त हो सकेगा।
जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर का मानना है कि ऐसे नवाचार के लिए विद्यालयों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चे आधुनिक रिति-रिवाजों से भलीभांति परिचित हो सकें।
ग्राम करौंदा मसिना विकास खंड जोगिया मॉडल प्राइमरी स्कूल में हर माह के अंत में उस माह में जन्मे सभी बच्चों का एक साथ जन्मदिन मनाया जाता है। उसी क्रम में जनवरी तथा फरवरी में जन्मे सभी बच्चों का एक साथ जन्मदिन मनाया गया । ऐसे नवाचार के लिए विद्यालयों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। pic.twitter.com/VDabFzhNS1
— DM Siddharthnagar (@dmsid1) February 28, 2025


















