बलरामपुर
बलरामपुर पुलिस ने जमीन की जालसाजी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए इंडियन बैंक शिवपुरा के मैनेजर अब्दुल वाहिद खान को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर पुलिस ने जमीन की जालसाजी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए इंडियन बैंक शिवपुरा के मैनेजर अब्दुल वाहिद खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर बृजनन्दन राय के पर्यवेक्षण में यह गिरफ्तारी हुई।
आरोपी बैंक मैनेजर अब्दुल वाहिद खान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक साजिश रची। उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर शिकायतकर्ता की जमीन का बैनामा करा लिया। इसके बाद, बैनामे की रकम शिकायतकर्ता के खाते में भेजने के बजाय, उनके नाम के किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में भेज दी गई। बाद में, यह पूरी रकम निकाल ली गई।
पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर अब्दुल वाहिद खान को बालागंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















