महराजगंज:बारिश का इंतजार,गेहूं की फसल पर सूखे का खतरा, किसान चिंतित

महराजगंज

महराजगंज पिछले दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही तो जारी है, लेकिन बारिश न होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज पिछले दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही तो जारी है, लेकिन बारिश न होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। गेहूं की फसल सूखने के डर से किसान परेशान हैं, जबकि मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

बुधवार से ही आसमान में बादलों का डेरा जमा हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के बाद महराजगंज जिले में भी बारिश की उम्मीद जगी थी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है। हालांकि, लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसानों के सामने गेहूं की फसल को बचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही बारिश नहीं हुई, तो उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। इस समय गेहूं की फसल में बालियां निकल रही हैं, जिन्हें पानी की सख्त जरूरत है। पिछले दो दिनों से सुबह-शाम बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है।

किसानों के मुताबिक, डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण पंप चलाकर सिंचाई करना हर किसान के लिए मुश्किल हो गया है। अगर जल्द ही बारिश नहीं हुई, तो फसल सूखने का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.