महराजगंज
महराजगंज जिले के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें 17 प्रकार की जांचों के लिए जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें 17 प्रकार की जांचों के लिए जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला प्रशासन ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इन जांचों की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 17 प्रकार की जांचें उपलब्ध होंगी, जिनमें ईसीजी भी शामिल है।
इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही जांच कराने की सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर केवल सीमित जांच की सुविधा उपलब्ध है।
गर्मी और बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। अब इन बीमारियों की जांच के लिए मरीजों को जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नए उपकरण लगाए जाएंगे और जरूरत के अनुसार टेक्नीशियन की तैनाती की जाएगी।
डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि जांच में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही 17 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। अभी पहले चरण में ब्लॉक स्तर के सीएचसी पर यह सुविधा सुनिश्चित कराई जाएगी।
मरीजों को मिलेगा लाभ
इस सुविधा से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें अब लंबी दूरी तय करके जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा। साथ ही, उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















