फरेंदा:सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता की 15 दिन बाद मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

फरेंदा, महराजगंज

गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर 2 फरवरी को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता अशोक कुमार वरून (38) की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर 2 फरवरी को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता अशोक कुमार वरून (38) की बुधवार देर रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।बताते चले की 2 फरवरी को अशोक कुमार वरून, निवासी डड़वार बुजुर्ग, अपने साथी गुड्डू के साथ बाइक से फरेंदा की ओर जा रहे थे। बनकटी अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां से भी सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां 15 दिन तक कोमा में रहने के बाद बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।अशोक कुमार वरून के निधन की खबर से फरेंदा के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, सुदेश मोहन श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार सैनी ,अमित कुमार सैनी ,अभिषेक अग्रहरि अनिल मौर्य, अरविंद मिश्रा, शंभूनाथ यादव, स्कंद श्रीवास्तव, संग्राम प्रसाद और भीमसेन गौतम सहित कई अधिवक्ताओं ने उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]