बलरामपुर पुलिस ने रेहरा बाजार में शराब की दुकानों का निरीक्षण

बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 19.02.2025 को थाना प्रभारी रेहरा बाजार द्वारा क्षेत्र के धुसवा बाजार में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया। साथ ही अवैध शराब की बिक्री और ओवर रेटिंग की भी जांच की गई।थाना प्रभारी ने दुकानदारों को उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त गाइडलाइन व दिशा-निर्देशों से अवगत कराया और उन्हें इनका कड़ाई से पालन करने के लिए कहा

 

Voice Of News 24