महराजगंज
महराजगंज के फरेंदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ताल्ही में श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के फरेंदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ताल्ही में श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा ताल्ही के शिव मंदिर से शुरू होकर बेतहवा घाट पर पहुंची। यहां आचार्य अनूप शुक्ला, उमेश तिवारी, राहुल शुक्ला, मोहन दास ने 108 कन्याओं के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र रोहिन नदी से जल भरवाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख फरेंदा राम प्रकाश सिंह मौजूद रहे। उन्होंने पिता काटकर यज्ञ का शुभारंभ किया।
इस आयोजन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ताल्ही जयराम भारती, महायज्ञ के व्यवस्थापक रामदास जी महाराज, पुजारी राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















