धर्मात्मा निषाद की मौत के मामले में आया नया मोड़,दर्ज हुआ मुकदमा,पुलिसिया एक्शन से गायब वर्तमान मंत्री और उनके बेटों के नाम,सत्ता का हनक या फिर रसूख का भय?

महराजगंज

महराजगंज जिले के साथ ही प्रदेश की राजनीति से जुड़ी हलचली बड़ी खबर यानी कि कल निषाद पार्टी के युवा और उभरते हुए नेता धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या कर ली,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के साथ ही प्रदेश की राजनीति से जुड़ी हलचली बड़ी खबर यानी कि कल निषाद पार्टी के युवा और उभरते हुए नेता धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या कर ली और जिसकी वजह सोशल मीडिया पर मरने से पहले उसने जिन नामी चेहरों को बेपर्दा करते हुए जाहिर किया तभी से राजनीति की जातिगत शियासत गरम हो चुकी है,जानिए पूरी “मिस्ट्री डेथ स्टोरी”…..

महराजगंज-: महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा गाँव के एक लड़का जो विगत कई वर्षों से प्रदेश की एक उभरी और सत्तारूढ़ पार्टी की सहभागी पार्टी निषाद पार्टी का नवयुवक और चर्चित नेता बन चुका है उसकी राजनीति और जिंदगी कल की सुबह ही विराम ले ली।

मामले में हैरानी वाली बात तब सामने आई जब राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद और उनके बेटे व पूर्व सांसद श्रवण निषाद के साथ एक कथित नेता जयप्रकाश निषाद का नाम सोशल मीडिया लहरों पर तैरने लगा।मृतक धर्मात्मा ने अपने फेसबुक पेज से इन तीनों लोगों को अपने मौत की वजह बताई और उनकी साजिश से मौत का खाका तैयार किया।

 

दर्ज हुआ मुकदमा,एक नामजद, तीन अज्ञात,संजय के रसूख का असर या फिर सरकारी फरमान की खानापूर्ति

फिलहाल मामले की आग को ठंडा करने के लिए स्थानीय पुलिस ने कोरम पूरा करने के लिए जयप्रकाश निषाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीन अज्ञात का कालम खाली रख दिया है।अज्ञात की सूची में किसका नाम होगा ये तो कानूनी कलम जानें?

लेकिन धर्मात्मा के फेसबुकिया बयान के बाद वर्तमान मंत्री और उनके बेटों को क्यो दरकिनार किया गया ये प्रश्नचिन्ह प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा करता है?अब मामले में यब देखना बेहद दिलचस्प और चुनौती पूर्ण होगा कि क्या कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और उनके बेटे श्रवण निषाद के विरुद्ध भी विभागीय जांच होगी या फिर मामल यूँ ही रसूखदार सत्ता के आईने से मुँह फेर लेगा?

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.