भारत ने चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को दी मात,15 रनों से जीत दर्ज कर ट्राफी पर किया कब्जा

स्पोर्ट्स डेस्क

भारत ने एक बार फिर इंग्लैंड टीम को लक्ष्य की पीछा करते समय सिमेट दिया है। जिसका परिणाम यह है कि भारत पांच मैचों के टी20 श्रृंखला पर अपना कब्जा जमा लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच मैचों के टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज पुणे में खेला गया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को धूल चटा दिया है और 15 रनों से जीत दर्ज कर ट्राफी पर अधिकार जमा लिया।

इससे पहले कि मुकाबला शुरू होता, इंग्लैंड तथा भारत के बीच टाॅस हुआ, जिसमें इंग्लैंड के कप्तान जाॅस बटलर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
भारतीय टीम मुकाबले का आगाज करने उतरी और शुरू में भारतीय पारी लड़खड़ाती हुई नजर आई।
भारतीय टीम के तरफ़ से संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, अक्षय पटेल, रवि विश्नोई और अर्शदीप सिंह ने मिलकर मात्र 06 रन ही जोड़ सके।
अभिषेक शर्मा (29), रिंकू सिंह (30), शिवम दूबे (53) तथा हार्दिक पांड्या के (53) रनों के बदौलत भारतीय टीम 9 विकेट गंवाकर 181 रनों तक पहुंच गई और इंग्लैंड को 182 रनों का लक्ष्य दे दिया।

इंग्लैंड की टीम जब इस लक्ष्य का पिछा करने उतरी तो शुरू में काफी मजबूती से आगे बढ़ रही थी, लेकिन 6वें ओवर से इंग्लैंड के बल्लेबाज एक-एक करके पवेलियन लौटते गए और भारतीय टीम मुकाबले में पकड़ बनाती गई। अंत में इंग्लैंड टीम (166) रनों के निजी स्कोर पर (19.4) ओवरों के बाद सिमट गई, जिससे भारतीय टीम 15 रनों से इस मुकाबले के साथ-साथ पांच मैचों की सीरीज पर भी अधिकार जमा लिया।

गेंदबाजी में भारतीय टीम के तरफ़ से रवि विश्नोई (3) विकेट, हर्षित राणा (3) विकेट, वरुण चक्रवर्ती (2) विकेट, एवं अक्षर पटेल तथा अर्शदीप सिंह एक-एक विकेट चटकाकर भारतीय टीम को मुकाबले में बेहतरीन जीत दिलाये।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.