महराजगंज
जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को खंगाला, और कीमती सामानों को लेकर रफूचक्कर हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर निवासी परिवार जहां एक तरफ प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा रहा था, वहीं दूसरी तरफ चोरों ने घर में घुसकर चोरी की डुबकी लगा रहे थे।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक पीड़ित परिवार जब वापस लौटा और घर का सामान बिखरा हुआ पाया तब उन्हें चोरी की आशंका हुई। अलमारी का सामान इधर-उधर पड़ा था और नकदी व जेवरात गायब थे। परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
महराजगंज : मासिक निरीक्षण के तहत डीएम और एसपी पहुंचे जिला कारागार, जानें क्या कुछ दिए आवश्यक दिशा-निर्देशhttps://t.co/64A1GsbHUg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 31, 2025























