महराजगंज
महराजगंज: जिले में नशा मुक्ति अभियान को एक बार फिर बल मिला है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना और अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के नेतृत्व में.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जिले में नशा मुक्ति अभियान को एक बार फिर बल मिला है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना और अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाकर 99.78 किलोग्राम मादक पदार्थों का सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया।
जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने नौतनवा थाना क्षेत्र के राजधानी गांव स्थित मेसर्स ए.वी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज के इंसिनिरेटर में इन मादक पदार्थों को नष्ट किया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 72.275 किलोग्राम गांजा, 26.950 किलोग्राम चरस, 223 ग्राम हेरोइन, 75 ग्राम स्मैक और 257 ग्राम कोकीन शामिल थे। ये सभी मादक पदार्थ जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 52 मामलों में जब्त किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस इस तरह की कार्रवाई को लगातार जारी रखेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि केवल उन्हीं मामलों के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है जिनमें न्यायालय का फैसला आ चुका है और अपील की अवधि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से जिले में नशा तस्करी करने वालों में दहशत का माहौल पैदा होगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 31 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/tc2TQ0WlwO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 31, 2025























